छत्तीसगढ़
1. पूर्व सीएम बघेल के पिता का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस, 3 महीने से थे बीमार

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का निधन हो गया। आज सुबह 6 बजे उन्होंने बालाजी अस्पताल में अंतिम सांस ली है। उनकी तबीयत बीते तीन महीने से खराब थी। नंदकुमार बघेल की उम्र 89 वर्ष है।
हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि नंदकुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे, और कमजोर थे। नंद कुमार बघेल का अंतिम संस्कार आज दोपहर किया जाएगा. दरअसल भूपेश बघेल दिल्ली में हैं और उनके आज दोपहर तक रायपुर पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।



