छत्तीसगढ़

हिट एंड रन संसोधन कानून मोदी सरकार का तानाशाही रवैया… तिरीथ

विकास नंद

 

छत्तीसगढ़ कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की प्रदेश समन्वयक व महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव तिरीथ कुमारी ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा हिट एंड रन संसोधन कानून का विरोध करते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इस तरह के कानून से फिर एक बार केन्द्र सरकार का तानाशाही रवैया उजागर हुआ है जिससे आमजन को परेशानी के अलावा कुछ भी हासिल नहीं होगा इसी तरह से बिना सोचे समझे तीन कृषि कानून भी पारित किए गए थे जिसका विरोध देशभर के किसानों और विपक्षी दलों ने किया था आखिरकार केन्द्र सरकार को तीनों काले कृषि कानून को वापस लेना पड़ा वर्तमान में पूरे देश के वाहन चालक आंदोलन करने पर विवश हैं जिसके कारण आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है आगे तिरीथ ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सत्ता के घंमड में हैं विपक्षी सांसदों की आवाज दबाने का हर संभव प्रयास कर रही है उन्हें संसद सत्र से निष्कासित करवा कर विपक्षी दलों के नेताओं से बिना चर्चा कर अपनी मनमानी करते हुए हिट एंड रन कानून में संशोधन बिल पारित किया गया है जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है और हम वाहन चालकों के सर्मथन में हैं

Related Articles

Back to top button