छत्तीसगढ़

5. रफ्तार का कहर : ट्रैक्टर ने स्कूटी को मारी टक्कर, 2 की मौत, एक घायल

धमतरी।  जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के बेलौदी नहर के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दो युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बता दें कि फार्मा कंपनी में काम करने वाली दो युवती क्षमा और भारती एक युवक के साथ के साथ स्कूटी में सवार होकर मगरलोड की ओर जा रही थी, तभी खैरझिटी स्थित बेलौदी नहर के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। जिससे क्षमा और भारती ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गए और दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके में पहुंची मगरलोड पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button