छत्तीसगढ़

7. भिलाई में युवक ने खुद की काटी जीभ, फिर पत्थर पर रखकर जपने लगा मंत्र, लहूलुहान देखकर मचा हड़कंप

भिलाई के अंजोरा चौकी अंर्तगत थनौैद के एक शिव भक्त ने बुधवार को सुबह 8 बजे अपनी जीभ काटा और ओम नम:शिवाय बोलकर पत्थर पर अर्पित कर दिया। उसकी हरकत को देखते ही गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और तत्काल उसे अस्पताल ले गई, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस मामले को अंध विश्वास से जोड़कर जांच कर रही है।

अंजोरा चौकी प्रभारी राम नारायण ध्रुव ने बताया कि थनौद निवासी राजेश्वर निषाद (33 वर्ष) रोज की तरह तालाब सूर्य और भगवान शिव को अध्र्य देने जाता था। बुधवार को वह तालाब पहुंचा और स्नान किया। इसके बाद ओम नम: शिवाय का जाप करते हुए चाकू निकाला और जीभ को काटकर भगवान शिव को अर्पित कर पत्थर पर रखा दिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक वह खतरे से बाहर है। जीभ कट जाने के चलते पुलिस बयान नहीं ले सकी है।

मुकवधिर है राजेश्वर की पत्नी

एसआई ने बताया कि राजेश्वर रोज सुबह और शाम को भगवान शिव को जल चढ़ाता था। वह अक्सर गुमसुम रहता था। सिर्फ ओम नम: शिवाय का जप करता। पहली पत्नी ने उसे छोड़ दिया है। दूसरी पत्नी मूकवधिर है। दोनों पत्नियों से तीन बेटियां है। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। अपने घर में तीन भाइयों में मझला है।

Related Articles

Back to top button