छत्तीसगढ़

1. आईईडी ब्लास्ट में घायल जवान ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, ओडिशा के रहने वाले थे प्रकाश चंद्र शिओल

कांकेर में कल पोलिंग पार्टी को ले जाते समय छोटे बेठिया थाना के तहत रेंगावाही इलाके में हुए नक्सली आईईडी ब्लास्ट में घायल जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। कल ब्लास्ट में घायल हुए जवान को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था।

राजधानी रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल में घायल जवान का इलाज चल रहा था। आज इलाज के दौरान जवान की मौत होने की जानकारी मिल रही है। जवान का नाम प्रकाश चंद्र शिओल था। जवान बालेश्वर, ओडिशा के रहने वाले थे। पुलिस अधीक्षक कांकेर दिव्यांग पटेल ने पूरे मामले की जानकारी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button