
विकास नन्द की रिपोर्ट ……
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जोरों पर है प्रथम चरण का मतदान समाप्त होते ही दूसरे चरण के मतदान के लिए सभी राजनीतिक दलों ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है इस क्रम में सरायपाली विधानसभा भी अछूता नहीं है चुनाव के लिए मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं वैसे ही प्रत्याशी आमजन के बीच पहुंच कर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं इस बार सरायपाली विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला है जनता जोगी कांग्रेस छ.ग. (जे) के प्रत्याशी किस्मत लाल नंद, कांग्रेस के चातुरी नंद , भाजपा के सरला कोसरीया ,व अन्य प्रत्याशी ने लगातार क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर आम जनता से संपर्क कर रहे हैं। और लोगो से समर्थन मांग रहे है इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओ ओर समर्थकों के साथ प्रत्याशी गांव-गांव जाकर लोगो से।मुलाकात कर रहे है l
सरायपाली विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला होने के कारण सभी के बीच रोमांचक मुकाबला होने की संभावना से जताई जा रही है क्योंकि कांग्रेस से बागी होकर वर्तमान विधायक किस्मत लाल नंद जनता जोगी कांग्रेस से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं भाजपा,कांग्रेस व जोगी कांग्रेस में कांटे की टक्कर है विधायक किस्मत लाल नंद अपने कार्य काल में किए गए विकास कार्य व क्षेत्र में अच्छी जनसंपर्क करते रहे जिसका लाभ उनको मिल सकता है, वहीं भाजपा और कांग्रेस दोनों दल घोषणा पत्र आने के बाद आम जनता को लुभाने में का प्रयास कर रहे हैं बहरहाल अब सफलता किसे मिलती है वह मतदान के बाद पता चलेगा वहीं आम जनता मौन नजर आ रहे हैं। लेकिन प्रत्याशी अपने अपने जीत के दावे कर रहे हैं।





