छत्तीसगढ़

3. ट्रेलर और पिकअप वाहन में आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की गई जान…

रायगढ़।    जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम रविवार में आज सुबह पिकअप वाहन और ट्रेलर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पिकअप वाहन में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि मंगलवार की सुबह पैकर्स मूवर्स का काम करने वाली कंपनी की टीम के लोग पिकअप वाहन में सवार होकर रायपुर से रायगढ़ आ रहे थे। इसी दौरान रायगढ़ से चंद्रपुर की ओर जाने वाली ट्रेलर के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए पिकअप वाहन को सामने से ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से पिकअप वाहन सड़क की दूसरी ओर पलट गई। जिससे पिकअप में सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के दौरान ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के दौरान मरने वालों में वाहन मालिक व चालक संदीप कुमार शर्मा 42 वर्ष निवासी कबीर नगर रायपुर, सुनील चंद 28 वर्ष निवासी सरवाला भीलवाड़ा हरियाणा और पवन 31 वर्ष निवासी हरियाणा शामिल हैं। बाद में तीनों के विषय में पुलिस ने पतासाजी कर इनकी पहचान की गई। इन तीनों को जानने वाले रायगढ़ निवासी लोगों ने मृतकों के घर वालों को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Related Articles

Back to top button