छत्तीसगढ़

2. रायपुर में बढ़ा डेंगू का खतरा, 2 संक्रमित मरीजों की हुई मौत….अब घर-घर होगा सर्वे

रायपुर।   शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती डेंगू के मरीज की मौत हो गई। इससे पहले भी 15 अगस्त को एक और मरीज की मौत होने की चर्चा है।

जानकारी के मुताबिक समता कॉलोनी निवासी अजय अग्रवाल (55) को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका डेंगू का इलाज चल रहा था। उनकी हालात ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें बेंगलूरु शिफ्ट करने की तैयारी थी। इस बीच उनकी मौत हो गई। बताया  जाता है कि इससे पहले 15 अगस्त को भी कुशालपुर इलाके के 45 वर्षीय व्यक्ति की डेंगू के चलते मौत हो गई थी।
दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग डेंगू से पीड़ित उन्हीं लोगों को मान रहा है, जिनका एलाइजा टेस्ट हुआ है। निजी अस्पतालों में डेंगू एंटीबॉडी टेस्ट के जरिए डेंगू मरीज मान रहे हैं।

Related Articles

Back to top button