छत्तीसगढ़

5. प्रेमिका को भगा ले जा रहा था प्रेमी, तभी रास्ते में हो गया हादसा, प्रेमी की ऑन द स्पॉट मौत

कोंडागांव।  जिले में एक गंभीर हादसे में युवक की मौत हो गई। दरअसल नेशनल हाईवे 30 पर एक बाइक खड़ी ट्रक से टकरा गया। इस टक्कर में बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है, वही बाइक सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि युवक और युवती दोनों प्रेमी-प्रेमिका है।

मिली जानकारी के अनुसार कोण्डागांव के बनियागांव निवासी 24 वर्षीय नीलम पोयाम को गंभीर रूप से घायल हो जाने के चलते कोण्डागांव के जिला अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया है। यहां उपचार के दौरान नीलम पोयाम ने जानकारी दिया कि, पलारी गांव का युवक राजकुमार यादव (21) के साथ वह प्यार करती थी।

बीती रात राजकुमार यादव अपने बाइक लेकर पलारी गांव से नीलम पोयाम को लेने के लिए बनियागांव पहुंचा। यहां से दोनों बाइक में सवार होकर पलारी गांव के लिए रवाना हुए, लेकिन बनियागांव से निकलते ही दूधगांव और बनियागांव के सरहद पर नेशनल हाईवे 30 में खड़ी एक ट्रक से इनकी टक्कर हो गई।

इस टक्कर में 21 वर्षीय राजकुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई है।नीलम पोयाम के अनुसार राजकुमार उसे अपने साथ ले जाने के लिए आया था और वह अपने परिजनों की जानकारी के बिना घर से भागकर राजकुमार के साथ जा रही थी कि, तभी यह हादसा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button