छत्तीसगढ़महासमुंद

विधायक किस्मत नन्द के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब!

विकास नन्द की रिपोर्ट ……

सरायपाली विधानसभा से जोगी जनता कांग्रेस के प्रत्याशी किस्मत लाल नंद ने अपना नामांकन दाखिल किया सुबह से ही विधायक नंद के निवास और कार्यालय में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा लगभग 180 गाड़ियों में सैकड़ों कार्यकर्ता किस्मत के साथ जिला मुख्यालय महासमुन्द नामांकन दाखिल करने पहुंचे इस अवसर पर नंद ने कहा कि सरायपाली की जनता ने मेरे पांच वर्ष के कार्यकाल से भलीभांति परिचित हैं किसान, मजदूर, युवा, महिलाओं आमजनता के हितों के लिए लगातार संघर्ष कर रहा हूं और मुझे 2018 के चुनाव में जनता का स्नेह, आशीर्वाद, और समर्थन मिला इस चुनाव में भी जनता का समर्थन मुझे मिलेगा आगे किस्मत ने कहा कि यह चुनाव एक जन आंदोलन है मुझे पूरा विश्वास है कि क्षेत्र की जनता फिर एक बार मेरा साथ देगी और मैं पहले की भांति क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करता रहूंगा। बहरहाल सरायपाली विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला है जिसमें जोगी जनता कांग्रेस के प्रत्याशी किस्मत लाल नंद को जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है भाजपा कांग्रेस दोनों दलों के लिए खतरे की घंटी साबित होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। 

सरायपाली विधानसभा में लगातार दो बार कोई व्यक्ति या दल चुनाव नहीं जीत सका है अब यह देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या किस्मत लाल नंद सरायपाली विधानसभा का तिलिस्म तोड़ पाते हैं या नहीं।

Related Articles

Back to top button