Uncategorizedछत्तीसगढ़

सरायपाली में किस्मत को मिल रहे अपार जन समर्थन से भाजपा कांग्रेस में बढ़ी बैचेनी !

विकास नन्द की रिपोर्ट ……

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही लगभग सभी दलों ने 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है जिन मौजूदा विधायकों का टिकट भाजपा और कांग्रेस ने काटा उन विधानसभा में दोनों दलों को अपनों का विरोध और आक्रोश झेलना पड़ रहा है इसी क्रम कभी कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले सरायपाली विधानसभा में भी वर्तमान कांग्रेसी विधायक किस्मत लाल नंद का टिकट काट दिया गया है जिससे विधायक नंद के समाज और समर्थक खासे नाराज़ हैं जनभावना का सम्मान करते हुए किस्मत लाल नंद ने जनता जोगी कांग्रेस से चुनाव मैदान में हैं

इस संबंध में किस्मत नंद कहते हैं कि उन्होंने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में सरायपाली विधानसभा का चौतरफा विकास किया जो कि भाजपा ने अपने पंद्रह साल के कार्यकाल में कभी नहीं किया और सरायपाली उपेक्षा का दंश झेल रहा था और 2018 के विधानसभा चुनाव में मैंने 52000 से अधिक मतों से जीत दर्ज की फिर भी कांग्रेस ने मुझे दोबारा मौका नहीं दिया जिससे आहत होकर मैंने अपने लोगों की भावनाओं का सम्मान रखते हुए चुनाव लड़ने का फैसला किया है

किस्मत लाल नंद के चुनाव लड़ने की खबर मिलते ही विधायक के निवास और कार्यालय में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है सरायपाली की जनता अपने लोकप्रिय विधायक को दोबारा विधायक बनाना चाहती है किस्मत को मिल रहे अपार जनसमर्थन से कांग्रेस भाजपा का चिंतित होना लाजिमी है सरायपाली विधानसभा की जनता किसको अपना प्रतिनिधि चुनेगी यह तो समय बताएगा परंतु सरायपाली में त्रिकोणीय चुनाव की संभावना जताई जा रही है जो कि दोनों राष्ट्रीय पार्टी के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है किस्मत अपने द्वारा किए गए कार्यों को लेकर चुनाव मैदान में अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं तो कांग्रेस और भाजपा को जनघोषणा पत्र का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button