डॉ गोजू पाल ने प्रधानमंत्री से अभनपुर मेमो ट्रेन को गरियाबंद से जोड़ने की मांग की?

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (अंबेडकर) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ गोजू पाल ने भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी से पत्र व्यवहार करते हुए निवेदन किया है कि छत्तीसगढ़ में कई लाख जनता के हित में 30 मार्च को छत्तीसगढ़ की जनता को जो सौगात के रूप में रायपुर अभनपुर मेमो ट्रेन का उद्घाटन किया जा रहा है इस ट्रेन को आगे गरियाबंद चरम तक चलने की घोषणा करें इससे प्रदेश के लोगों को यातायात में बहुत कम समय कम पैसे में यात्रा होगी या ट्रेन रायपुर जिला गरियाबंद जिला एवं धमतरी जिला को भी जोड़ सकता है इस ट्रेन की मांग हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय एवं तीन सांसदों से अनुरोध किया जाता है कि आम जनता के इस मांग को संसद में एवं रेल मंत्री तक पहुंचाएं और छत्तीसगढ़ की जनता को बेहतर सौगात दे
डॉ गोजू पाल ने बताया कि जनता के द्वारा यह मांग तीन जिलों में प्रभावित लोगों को सहयोग प्रदान करेगा एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने की वजह से अपने वनस्पतियों की वास्तविक कीमत राजधानी में बेचकर प्राप्त कर सकते हैं उन्होंने बताया कि यह मांग छत्तीसगढ़ के चार जिलों के प्रभावित जनता के लिए अति आवश्यक है



