छत्तीसगढ़
5. स्टार अलंकरण समारोह : वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने रेंजर के पद पर पदोन्नति वन कर्मियों का किया सम्मान

रायपुर। स्टार अलंकरण समारोह में वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने उपवनक्षेत्रपाल से वनक्षेत्रपाल के पद पर पदोन्नत हुए अधिकारियों का स्टार अलंकरण से सम्मान किया. 58 फॉरेस्ट कर्मियों का सम्मान किया गया.
वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने अपने निवास में आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि डिप्टी रेंजर से रेंजर पर पदोन्नति हुई है, जिनका सम्मान और स्टार अलंकरण समारोह संपन्न हुआ. इन वन अधिकारियों पर पूरे वन क्षेत्र के सुरक्षा की जिम्मेदारी है. आने वाले समय में उम्मीद करता हूं कि अच्छे से यह अपने काम का निर्वहन करेंगे.



