छत्तीसगढ़

6. मांसपेशियों का दर्द दूर करता है रोजवुड आयल, इन दिक्कतों में भी उपयोगी

शीशम की लकड़ी फर्नीचर बनाने के काम आती है और इसके तने से तेल निकाला जाता है। यह रोजवुड ऑयल के नाम से जाना जाता है। इसे अरोमा थेरेपी के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। यह मांसपेशियों की मालिश में उपयोग होता है। इससे मांसपेशियां का दर्द ठीक होता है। इसके अलावा रोजवुड ऑयल की खुशबू काफी अच्छी होती है। यह तनाव मुक्त करने में सहायक होता है। इसकी खुशबू अच्छी होने के कारण इसे इत्र बनाने और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाने में भी प्रयोग में लाया जाता है।

रोजवुड के गुण

रोजवुड ऑयल में एंटीबायोटिक गुण होते हैं। इसमें अल्फा पेनी कंटेंट भी होते हैं। इसके अतिरिक्त रोजवुड ऑयल में जेरेनियम, नैरोल, 8-सीनेऑल, लिनलोल, लिमुनिल आदि सभी रसायन होते हैं, जो मांसपेशियों की कोशिकाओं को ढीला कर आराम पहुंचाने में सहायक होते हैं। कई रिसर्च में यह भी पता लगा है कि रोजवुड ऑयल कैंसर की कोशिकाओं को बिना किसी क्षति पहुंचाए खत्म करने में सहायक होते हैं। इसे यदि कैंसर के मरीजों के प्रभावित जगह पर लगाया जाए तो इससे उन्हें फायदा होगा। रोजवुड ऑयल नाक से या पानी की भाप के जरिए भी शरीर में पहुंचाया जाता है, जिससे फायदा होता है।

 

तनाव कम करने में सहायक

एक रिसर्च के अनुसार रोजवुड ऑयल रक्त में मौजूद स्ट्रेस हार्मोन कार्टिसोल को कम करने में मददगार होता है। लैब में चूहों पर जब रिसर्च किया गया तो यह बात सामने आई। तनाव की स्थिति में यह एक असरदार दवा के रूप में कार्य करता है।

सभी तरह के दर्द में फायदेमंद

रोजवुड ऑयल शरीर के हर तरह के दर्द में फायदा पहुंचाने का कार्य करता है। यह सिर दर्द, जोड़ों का दर्द, मांसपेशियों का दर्द और दांतों के दर्द आदि सभी में उपयोग किया जाता है।

अल्जाइमर रोग में फायदे

कुछ शोध में यह पाया गया कि रोजवुड ऑयल न्यूरोडीजेनेरेटिव डिसऑर्डर के लक्षणों को कम करने में सहायक होता है। अल्जाइमर रोग से पीड़ित लोगों के लिए भी यह कारगर औषधि है। अल्जाइमर रोग से पीड़ित व्यक्ति की याददाश्त कम हो जाती है। इसके अलावा अन्य मस्तिष्क संबंधित रोगों में भी रोजवुड ऑयल उपयोग में लाया जा सकता है।

घाव ठीक करने में सहायक

रोजवुड ऑयल एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। शरीर में किसी तरह चोट लगने या कोई संक्रमण होने पर घाव हो जाते हैं तो उस जगह पर रोजवुड ऑयल का उपयोग करने से घाव जल्दी भर जाते हैं। साथ ही पीड़ित व्यक्ति को घाव के कारण होने वाले दर्द में भी कमी आती है।

सर्दी खांसी में असरदार

रोज वुड ऑयल को सूंघने से सर्दी खांसी में भी आराम मिलता है। इसके अतिरिक्त अस्थमा या स्वास्थ्य संबंधित सभी समस्याओं में यह असरदार औषधि है। रोजवुड ऑयल के कारण फेफड़ों में किसी प्रकार का संक्रमण है तो वह भी तेजी से खत्म होता है। इस तेल को सूंघने से फेफड़े स्वस्थ रहते हैं।

फूड एसेंस के रूप में उपयोग

रोज वुड ऑयल की खुशबू अच्छी होने के कारण इसका उपयोग फूड एसेंस के रूप में भी किया जाता है। यह स्वाद में बहुत अच्छा लगता है। खाने को जायकेदार बनाने के साथ सुगंधित भी बनाता है। रोजवुड ऑयल का बहुत कम मात्रा में उपयोग करने पर भी काफी असरदार होती है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button