छत्तीसगढ़
9. महापौर एजाज ढेबर ने डब्ल्यू आरएस रावण पुतला दहन आयोजन की तैयारियों का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में पहुंचकर वहाँ हर वर्ष नियमित रूप से विजयादशमी पर्व पर होने वाले रावण पुतला दहन के सार्वजनिक जनप्रिय कार्यक्रम की तैयारियों का अवलोकन किया एवं कार्य की स्थल समीक्षा कर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि विजयादशमी पर्व पर 24 अक्टूबर को होने वाले रावण पुतला दहन कार्यक्रम के पूर्व हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी डब्ल्यू आरएस कॉलोनी मैदान में समुचित साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, विद्युत प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। वहीं आदर्श आचार संहिता का पूर्ण पालन सुनिश्चित करते हुए कार्य को पूर्ण करवाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये है।



