5. जेल के आरक्षक ने कैदी को पीटा, परिजनों ने लगाया पैसे मांगने का आरोप, जांच शुरू

रायपुर : राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में कैदी की गुरूवार को आरक्षक ने पिटाई कर दी। घटना के बाद बंदी के परिजनों ने आरक्षक द्वारा पैसे मांगने और नहीं देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। कैदी तपन दास से उसके परिवार वाले मुलाकात करने के लिए आए थे। इस दौरान दोपहर करीब 12.30 बजे प्रहरी पंकज बेग की ड्यूटी चेकिंग पर थी। वह कैदी को भेजे जाने वाले सामान को चेक रहा था। इसी दौरान विवाद होने पर आरक्षक पंकज ने कैदी तपन की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद जेल के अस्पताल में उसका उपचार करवाया जा रहा है। बताया जाता है कि कैदी तपन दास घोष के परिजनों का आरोप है कि सामान देने की बात और पैसे नहीं देने पर मारपीट की गई है।
वहीं जेल प्रबंधन के अधिकारियों का कहना है कि कैदी तपन के स्वजन मिक्चर नमकीन के साथ तंबाखू डालकर दे रहे थे। पंकज ने उसे बाहर कर दिया। जिस पर तपन बहस करने लगा। बात ज्यादा बढ़ गई और गाली-गलौज के साथ मारपीट कर उतरू हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर जेल अधीक्षक योगेश क्षत्री ने मामले के द्वारा जांच के आदेश दिए है।



