छत्तीसगढ़

3. तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंदा, बहन की हुई मौत

बिलासपुर।   जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम फरहदा मेन रोड में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार भाई-बहन को पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे बाइक में पीछे बैठी बहन की मौत हो गई। वहीं भाई गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने चक्काजाम कर दिया।

बता दें कि गुरुवार दोपहर 3 बजे के आसपास ग्राम गतौरा के तरफ से सीपत फरहदा तरफ जा रहे बाइक क्र.सीजी 10 एजेड 4762 में सवार चालक भाई संजय थनवार 18 वर्ष अपनी बहन राजेश्वरी 16 वर्ष के साथ ग्राम फरहदा के पास पहूंचे ही थे की, पीछे गतौरा तरफ से आ रही ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एएस 9040 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को ठोकर मार दिया। जिससे बाइक चला रहा संजय दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

वही पीछे बैठी राजेश्वरी की चक्के की नीचे आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने नाकेबंदी कर चालक को पकड़ लिया है। घायल भाई की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया है। वही मौके पर पहुंचे ग्रामीण एवं परिजनों ने बिलासपुर सीपत मार्ग में अपनी मांगों को लेकर चक्काजाम कर दिया। फिलहाल सीपत पुलिस मौके पर पहुँच आगे की जांच में जुट गई है।

 

Related Articles

Back to top button