छत्तीसगढ़

8. चिटफंड कंपनी के दो डायरेक्टर गिरफ्तार, ऐसे लोगों को झांसा देकर बनाते थे ठगी का शिकार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें चिटफंड कंपनी के दो डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि लोगों को ज्यादा ब्याज देने का झांसा देकर करोड़ों रूपये ठगे थे।

यह पूरी मामला दुर्ग के पुलगांव और भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है, जहां ज्यादा ब्याज देने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी के दो डायरेक्टर को गिरफ्तार किा गया है। दोनों डायरेक्टरों में एक आरोपी रणविजय सिंह साईं प्रकाश डेवलेपमेंट लिमिटेड के डाटरेक्टर बताया जा रहा है। वहीं, शहजान खान कोलकाता वेयर इंडस्ट्रीज लिमिटेड का डायरेक्टर बताया जा रहा है। दोनों आरोपियों पर 420 सहित चिटफंड अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button