छत्तीसगढ़

4. नहाने से पहले अपने शरीर में तेल लगाना क्यों है अच्छा ऑप्शन, जानिए इसके फायदे

स्किन में पोषक तत्वों की कमी के कारण परेशानियां होने लगती हैं। तेल लगाना हमारे शरीर को पोषण देने के आदर्श तरीकों में से एक है। नहाने के बाद शरीर को तेल लगाने के गुणों के बारे में सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नहाने से पहले शरीर में तेल लगाने से कई फायदे होते हैं। स्किन शरीर का सबसे बड़ा हिस्सा है और आयुर्वेद के अनुसार रोजाना अभ्यंगम या तेल लगाने की सलाह दी जाती है।

नहाने से पहले तेल लगाने के फायदे 

– नहाने से पहले शरीर पर तेल लगाने से आप अपनी स्किन और पानी के बीच एक अवरोध पैदा करते हैं। ऐसा करना उन लोगों के लिए जरूरी है जिनकी स्किन ड्राई या फ्लैकी है।

– नहाने से पहले गर्म तेल लगाने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं और जब आप नहाते हैं तो यह सब धुल जाता है।

– नहाने से पहले तेल लगाने से आपके शरीर में नमी बनी रहती है क्योंकि पानी तेलों की नमी को सील कर देता है और इसे अवशोषित करना आसान बनाता है।

– गर्म तेल की मालिश से मांसपेशियों को आराम मिलता है और ब्लड फ्लो बढ़ता है।

-बिना तेल मालिश के नहाने से  समय से पहले एजिंग साइन दिखते हैं।

 

Related Articles

Back to top button