छत्तीसगढ़

2. अलाव से आधी रात झोपड़ी में लग गई भीषण आग, 1.30 लाख के नकदी जलकर हुए ख़ाक

कांकेर :  छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र मेहड़ा गांव में बीती आधीरात अचानक एक झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी के अंदर सो रहे किसान का परिवार किसी तरह से बाहर निकल गया लेकिन 1 लाख 30 हजार का सामान जलकर राख हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेहड़ा गांव निवासी सुकलू उसेंडी ने थाना में सूचना देते हुए बताया कि रात में कड़कड़ाती ठंड से बचने के लिए वे रोज झोपड़ी के अंदर अलाव जलाकर सोते हैं। 19 दिसम्बर को रात में भी वे अलाव जलाकर पत्नी व बच्चों के साथ सोया था। रात करीब 12 बजे जब बहुत ज्यादा गर्मी लगी तो देखा कि झोपड़ी में आग लगी है।

1 लाख 30 हजार नकदी जलकर राख
आगजनी की घटना को देखते हुए वह तुरंत अपनी पत्नी व बच्चों को उठाकर झोपड़ी से बाहर निकला लिया। तब तक आग की लपटें तेजी से फैल गई थी। सारा सामान जलकर राख हो गया। 1 लाख 30 हजार नकदी भी जलकर राख हो गई। किसान ने पुलिस को बताया कि वह खेती किसानी का काम करता है।

पुलिस ने बताया कि किसान द्वारा आगजनी की लिखित जानकारी दिया गया है। आगजनी(Fire broke out in the hut) की घटना की खबर गांव में फैल गई। शोरगुल की आवाज सुनकर घर के बाहर निकले और बुझाने का प्रयास करने लगे, कुछ देर बाद आग पर काबू पाए लेकिन नकदी सामान जल गया। सुकलू उसेंडी अपने परिवार के साथ झोपड़ी में रहता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button