छत्तीसगढ़

3. मोती बाग चौक कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग

रायपुर में ही सुबह मोती बाग चौक स्थित एक कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई। यहां PNB ATM में भीषण आग लगने से बैंक ब्रांच भी आग की चपेट में आ गई। इस आग की घटना के चलते करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया था।

बैंक एटीएम और ब्रांच में आग लगने का यह मामला रायपुर के मोती बाग चौक के पास का बताया जा रहा है। यहां पहले तो पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में आग लगी, जो पीएनबी की मैन ब्रांच तक पहुंच गई। साथ ही पास की ही करीब आधा दर्जन दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल के दो वाहनों ने इस आग पर काबू पाया। आशंका जाताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button