छत्तीसगढ़

5. चाहिए चेहरे पर निखार, खाइए इन रंगों के फल, दिखेगा जादू सा असर

कामकाजी महिलाएं अपनी त्‍वचा की रंगत के लिए खासा परेशान रहती हैं. उनके पास इतना समय नहीं होता कि वह अपनी फेस स्किन की देखभाल अच्‍छी तरह से कर पाए. वहीं, रोजाना का मेकअप उनकी इस परेशानी को खास बढ़ा देती हैं. महिलाओं की तरह अब अधिकतर पुरुष भी अपनी रंगत को लेकर काफी गंभीर रहते हैं.

ऐसे में, हम आएके लिए एक ऐसी जानकारी लेकर आए हैं, जो आपका न केवल पेट भी भरेगी, बल्कि आपको सेहतमंद भी बनाएगी. चेहरे का निखार तो आपको बोनस में मिलेगा. जी हां, हम आज कुछ खास रंगो के ऐसे फलों की बात करने जा रहे हैं, जिनमें मौजूद कुछ खास तरह के इंग्रिएंट्स आपकी चेहरे की निखार तो बढ़ाएंगे ही, साथ ही आपको सेहतमंद भी रखेगी.

 

सीनियर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. दीपाली भारद्वाज के अनुसार, चेहरे की अच्‍छी रंगत के लिए हमें रोजाना लाल, पीला, जामुनी और हरे रंग के फल और सब्जियां खानी चाहिए. इन चार रंगों के फल हमें एंटी-ऑक्‍सीडेंट देते हैं.  कोशिश करें कि इन रंगों की सब्‍जियों को बेक या ब्‍वायल फार्म में ही खाएं. इनको खाने से हमारे शरीर का एंटी-ऑक्‍सीडेंट रिच होगा, जिससे चेहरे का निखार खुद ब खुद बढ़ जाएगा.

उन्‍होंने बताया कि चेहरे की रंगत को अच्‍छा बनाने के लिए फलों के साथ-साथ पानी ज्‍यादा पिए. सनस्‍क्रीन जरूर लगाइए. अगर आप मेकअप लगाते हैं तो उसे अच्‍छे से उतारकर सोना चाहिए. रात में नाइट क्रीम अपनी त्‍वचा अनुसार जरूर लगाए. क्‍योंकि रात में आप जो अपनी त्‍वचा पर लगाते हैं वह आपकी त्‍वचा का खाना है, जो वहीं आपकी रंगत को बेहतर बनाता है.

Related Articles

Back to top button