छत्तीसगढ़

3. जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, कई नक्सलियों के घायल होने की खबर

सुकमा।   जिले के नक्शल प्रभावित इलाके से खबर आई जहाँ एर्राबोर थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें तीन से चार नक्सलियों के घायल होने की खबर आ रही है। वहीं, जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले है। इसकी पुष्टि सुकमा SP किरण चौहान ने की है।

जानकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ मराईगुड़ा रेगड़गट्टा गांव में हुई है। नक्सली कमांडर मंगडू वेट्टी और भीमा के होने की सूचना जवानों को मिली थी। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था। अब भी इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है, जवानों के जवाबी कार्रवाई ने नक्सलियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

Related Articles

Back to top button