7. सुबह या शाम नहीं, इस वक्त करें एक्सरसाइज, लोहे सा मजबूत बन जाएगा शरीर, बीमारियों का मिट जाएगा नामोनिशान

स्वस्थ रहने के लिए सभी उम्र के लोगों को रोज नियमित रूप से एक्सरसाइज करनी चाहिए. एक्सरसाइज करने से फिजिकल और मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिलती है और बीमारियों का खतरा कम हो जाता है. आज के समय में लोगों की जिंदगी काफी भागदौड़ भरी हो गई है और इसकी वजह से उन्हें एक्सरसाइज करने का ज्यादा वक्त नहीं मिल पाता है. ऐसे में कुछ लोग सुबह-सुबह एक्सरसाइज करने जाते हैं, तो बड़ी संख्या में लोग शाम या रात के वक्त भी जिम में वर्कआउट करते हैं. लोगों के लिए यह जानना भी जरूरी है कि एक्सरसाइज करने का बेस्ट टाइम क्या है.
दोपहर में एक्सरसाइज क्यों फायदेमंद?
एक्सरसाइज को लेकर की गई एक स्टडी में पता चला था कि दोपहर में हमारे शरीर की परफॉर्मेंस की क्षमता सबसे ज्यादा होती है. आपके शरीर का तापमान दिनभर बढ़ता है, जिससे मांसपेशियों की ताकत में बढ़ोतरी होती है और एंजाइम की एक्टिविटी भी बेहतर हो जाती है. दोपहर 2 से 6 बजे के बीच शरीर का तापमान अपने उच्चतम स्तर पर होता है. आप इस समय एक्सरसाइज करते हैं तो आपका शरीर इसके लिए पूरी तरह तैयार होगा और एक्सरसाइज इस दौरान सबसे ज्यादा प्रभावी होगी. सुबह या शाम की अपेक्षा यह वक्त शरीर को मजबूत बनाने के लिए बेहतर है.
दोपहर और शाम के वक्त आपके शरीर के प्रतिक्रिया सबसे तेज होती है और ट्रेडमिल या इंटेंस एक्सरसाइज के लिए यह समय बहुत महत्वपूर्ण है. इस वक्त आपका हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर भी पूरे दिन में सबसे कम होता है और इससे इंजरी की आशंका भी कम हो जाती है. इतना ही नहीं, शाम 6 बजे तक अगर आप एक्सरसाइज करते हैं तो आपकी नींद की क्वालिटी भी बेहतर हो जाती है.



