छत्तीसगढ़

2. CG की जेल से धमकी भरा खतः नवीन जिंदल की जान को खतरा ! जानिए कौन करना चाहता है हत्या

रायगढ़. भारत के उद्योगपति नवीन जिंदल को जान से मारने की धमकी मिली है. जानकारी के अनुसार, बिलासपुर सेंट्रल जेल से 1 कैदी ने जान से मारने का धमकी भरा पत्र भेजा है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

बता दें कि, छग के इंडस्ट्रियल एम्पायर कहे जाने वाले कांग्रेस के पूर्व सांसद और jspl के चेयरमैन नवीन जिंदल को धमकी भरा पत्र मिला है. Jspl रायगढ़ को भेजे गए पत्र में धमकी देने वाले ने नवीन जिंदल से 48 घंटे के भीतर 5 मिलियन ब्रिटिश पाउंड की मांग की है. पत्र में लिखा है कि नियत समय पर मांगी गई रकम नहीं देने पर नवीन जिंदल को जान से मार दिया जाएगा.

Jspl के महाप्रबंधक सुधीर राय द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, धमकी भरा पत्र लिखने वाला बिलासपुर सेंट्रल जेल का कैदी है. एफआईआर में कैदी का नंबर भी बताया गया है. जानकारी के मुताबिक धमकी देने वाले सेंट्रल जेल के कैदी का क्रमांक 456317 है. इस मामले की रिपोर्ट कोतरा रोड थाने में दर्ज कराई गई है. कोतरा रोड पुलिस थाना ने धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ धारा 394 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है.

Related Articles

Back to top button