छत्तीसगढ़

6. सेहत के लिए लाभदायक होती है हरी मिर्च, लेकिन संभल कर करें सेवन

कुछ लोगों का मानना है कि मिर्च सेहत के लिए हानिकारक होती है। यह पूरा सच नहीं है। हरी मिर्च सेहत के लिए लाभकारी होती है बशर्ते उसका सेवन सही ढ़ंग और उचित मात्रा में किया जाए। आहार व पोषण विशेषज्ञ डा. आरती मेहरा के अनुसार हरी मिर्च में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होता है। हरी मिर्च में विटामिन ए, बी6, सी, आयरन, कापर, पोटेशियम, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें बीटा कैरोटीन, लुटेन-जक्सन्थिन आदि स्वास्थ्यवर्धक तत्व मौजूद हैं जो शरीर को स्वस्थ्य रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक होती है।
हरी मिर्च का सेवन हमारी आंखों के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी और बीटा कैरोटीन आंखों के लिए अच्छे होते हैं। हरी मिर्च खाने से हृदय को लाभ होता है। यह बुरे कोलेस्ट्राल को कम करके धमनियों के सख्त होने को रोकती है। यह हमारे शरीर में खून को जमने से रोकने में मदद करता है जिससे दिल का दौरा आने की आशंका काफी हद तक कम हो जाती है। जब हम तीखा खाना खाते हैं तो हमारे शरीर में ऊष्मा बनती है। यह ऊष्मा हमारे शरीर से कैलोरी को जलती है।
इसका सेवन मेटाबोलिज्म के स्तर को भी बढ़ाकर वजन को घटाता है। हरी मिर्च में रक्तचाप को नियंत्रण करने के गुण होते हैं इसलिए उच्च रक्तचाप के मरीज को अपने आहार में संतुलित मात्रा में हरी मिर्च को शामिल करना चाहिए। हरी मिर्च मस्तिष्क में एंडोर्फिन हार्मोन को स्त्रावित करती है इससे हमारी मनोदशा में सुधार आता है। हरी मिर्च में विटामिन ई, विटामिन सी और ए होता है जो त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है। हरी मिर्च दमा, दिमागी बीमारियों को दूर करती है और संक्रमण को दूर करती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button