छत्तीसगढ़

5. हाई रिच प्रोटीन के लिए मटन-चिकेन नहीं, ये 5 वेजिटेरियन फूड है एनर्जी का पावरहाउस, रग-रग में भर देंगे ताकत

इंसान को हेल्दी रहने के लिए हर तरह के पोषक तत्वों की संतुलित मात्रा में जरूरत होती है लेकिन एक्सपर्ट के मुताबिक भारत में लोग अमूमन प्रोटीन का कम सेवन करते हैं. इसके बजाय कार्बोहाइड्रेट और फैट का सेवन ज्यादा करने लगते हैं. कार्बोहाइड्रेट और फैट का मतलब, तली-भुनी चीजें, फास्ट फूड, पिज्जा, बर्गर, ज्यादा चावल, ज्यादा रोटी आदि का ज्यादा सेवन करना. यही कारण है भारत में अधिकांश लोगों को पूरे शरीर पर चर्बी बढ़ने के बजाय पेट पर चर्बी बढ़ता है. हर वयस्क इंसान को रोजाना 50 से 60 ग्राम प्रोटीन की जरूरत पड़ती है. इसके लिए पर्याप्त मात्रा में हरी सब्जियों और कई तरह के फलों को खाना चाहिए लेकिन हम ऐसा नहीं करते. इसलिए लाइफस्टाइल से संबंधित डायबिटीज, हार्ट डिजीज, मोटापा जैसी बीमारियां होती हैं.

वैसे कुछ लोगों का मानना है कि नॉन-वेज फूड में ही ज्यादा प्रोटीन भरा होता है. लेकिन यह बात सच नहीं है. वेजिटेरियन में कई ऐसे फूड हैं जिनें हाई रिच प्रोटीन होते हैं. आइए जानते हैं कौन-कौन से ऐसे फूड हैं जिनमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है.

वेजिटेरियन में हाई रिच प्रोटीन फूड

1.मसूर की दाल-दाल को गरीबों का दूध कहा जाता है. हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक सिर्फ एक कप मसूर की दाल में 18 ग्राम प्रोटीन मिलता है. इसी से समझा जा सकता है मसूर की दाल में कितना हाई रिच प्रोटीन रहता है. मसूर की दाल ज्यादा महंगी भी नहीं है इसलिए वेजिटेरियन इसे आसानी से अपनी डाइट में रोजाना शामिल कर सकते हैं.

2. मूंग की दाल-मसूर की दाल की तरह ही मूंग की दाल भी बेहद शक्तिशाली आहार है. इसमें भी एक कप मूंग की दाल में 14.18 ग्राम प्रोटीन होता है. हाई रिच प्रोटीन के अलावा इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर और आयरन भी होता है जो डाइजेस्टिव सिस्टम को बूस्ट करता है और कई बीमारियों से दूर रखता है.

3. वाइल्ड राइस-वाइल्ड राइस वास्तव में चावल नहीं होता लेकिन इसे चावल की तरह ही बनाया जाता है. आप इसे कई तरह के डिश बना सकते हैं. वाइल्ड राइस में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है. इसे आप सूप, स्टफ के रूप में सेवन कर सकते है. यह इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है और हड्डियों को मजबूत करता है.

4. बादाम-20-25 ग्राम बादाम में 6 ग्राम प्रोटीन होता है. अगर रोज सुबह 3-4 भींगे हुए बादाम को खाया जाए तो यह वजन को भी कम करेगा और हार्ट से संबंधित कई बीमारियों से दूर रखेगा. बादाम में विटामिन ई, हेल्दी फैट और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कई बीमारियों से दूर रखते हैं.

5. पिश्ता-ड्राई फ्रूट में पिश्ता भी प्रोटीन से भरा होता है. पिश्ता सिर्फ स्वाद में ही बेहतरीन नहीं होता बल्कि इसमें हर तरह के पोषक तत्व भरे होते हैं. इसे आप सलाद में मिलाकर खा सकते हैं या वैसे भी खा सकते है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button