छत्तीसगढ़

2. CM Bhupesh Baghel ने महावीर जयंती की दी शुभकामनाएं, बोले – महावीर स्वामी ने समाज को सत्य, अहिंसा, प्रेम और करूणा का दिया संदेश

रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर महावीर स्वामी की 4 अप्रैल को जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि है कि महावीर स्वामी ने समाज को सत्य, अहिंसा, प्रेम और करूणा का संदेश दिया। उन्होंने बाहरी स्वच्छता के साथ आंतरिक शुद्धता पर बल दिया।

उन्होंनेे अहिंसा को सभी धर्माे से सर्वाेपरि बताया और लोगों को ‘जियो और जीने दो’ की सीख दी। उनके सिद्धांत और उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं। महावीर स्वामी जी के दिखाए रास्ते पर चलकर और दीन-दुखियों की सेवा कर सभी एक खुशहाल समाज के निर्माण कर सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button