छत्तीसगढ़

1. खेल रहे मासूम पर ड्राइवर ने चढ़ा दिया ट्रैक्टर, मौत से आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर में लगाई आग, किया चक्काजाम

जैजैपुर :  अपने घर के बाहर हंसते खेलते मासूम निखिल को पता नही था की खेलते-खेलते किसी की लापरवाही से उसकी जान चली जाएगी। घटना को जिसने भी देखा और सुना उनकी आंखें नम हो गई और घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सडक़ पर ही चक्काजाम करते हुए दुर्घटना कारित ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। मन को विचलित करने वाली यह पूरा घटना सुबह 10 बजे के आसपास जैजैपुर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सेन्द्री में घटित हुई जहां एक लापरवाह ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार में ट्रैक्टर (Speed Tractor) को चलाते हुए मासूम को अपनी चपेट में ले लिया जिससे मासूस की सर बुरी जख्मी हो गया। हादसे के बाद मासूम निखिल को गंभीर हालत में जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया डांक्टर द्वारा परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की जानकारी होने के बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गए और मुवावजे के मांग को लेकर सडक़ में ही चक्काजाम कर दिए।

इस संबंध में जैजैपुर पुलिस ने बताया कि कलेश्वर कश्यप पिता राम प्रसाद कश्यप 28 वर्ष ग्राम बिर्रा से ट्रैक्टर वाहन नंबर सीजी 11 एटी 3658 में गिट्टी लोड करके ग्राम अकलसरा जा रहा था। ट्रैक्टर चालक लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाते आ रहा था।
उसने सेन्द्री के मंडी चौक के पास खेल रहे मासूम निखिल कोशले पिता प्रेम लाल कोशले को अपनी चपेट में लिया। हादसा इतना भयावाह और दर्दनाक था कि ट्रैक्टर का पहिया मासूम के सीधे सिर में चढ़ गया।
हादसे में मासूम बुरी तरह से जख्मी हो गया और उसे तत्काल परिजनों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर लाया गया। यहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस प्रशासन ने शव की पीएम कराकर उसके परिजनों को सौप दिया। इधर पीडि़त और उग्र ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को सडक़ पर रख कर प्रदर्शन करते रहे।
परिजनों सहित गांव के ग्रामीणों कहना है जब तक ट्रैक्टर मालिक द्वारा उचित मुआवजा राशि नहीं दी जाती है, तब तक चक्काजाम  को समाप्त नही करेंगे। बहरहाल जैजैपुर पुलिस पूरे मामले पर अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button