छत्तीसगढ़

4. सड़क पर लगे होडिंग से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दोनों युवकों की मौके पर ही मौत, परिवार में पसरा मातम

रायपुर।  राजधानी में तड़के सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ हैं। दोनों छात्र हार्ले डेविडसन बाइक में सवार थे। दोनों बाइक में सवार होकर अपने घर श्याम नगर आ रहे थे। इस दौरान कचना फाटक से पहले उनकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड में लगे होल्डिंग को तोड़ते खाली मैदान में जा पलटी।

जानकारी के अनुसार मृतक छात्रों का नाम सुखबीर सिंह और अहमद रजा निवासी संबलपुर ओड़ीसा के रहने वाले थे। वर्तमान में दोनों श्याम नगर के एक मकान में किराए पर रह रहे थे। बताया जा रहा है दोनों छात्र काफी स्पीड में थे। घटना में दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। मृतक दोनों छात्र रायपुर के मैट्स कॉलेज में सीए की पढ़ाई कर रहे थे। फिलहाल घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देकर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button