छत्तीसगढ़

2. फंदे से लटकता मिला पति-पत्नी का शव, पत्नी ने किचन में और पति ने बेडरूम में की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर।  राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आई है. जहां सेजबहार थाना क्षेत्र के सिवनी गांव में पति पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. बता दे खुदकुशी का कारण अज्ञात बताया जा रहा है. वही मौके पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. फिर हाल मामले की पुलिस जाँच में जुट गई है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक युवक का नाम नंदू नवरंग 35 वर्ष और पत्नी का नाम मीनाक्षी नवरंग 32 वर्ष था।

जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार के शाम की है। पत्नी मीनाक्षी ने किचन में और पति नंदू नवरंग ने बेडरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी की। आस पड़ोस के लोगों ने जब दोनों को फंदे से झूलते देखा तो इसकी जानकारी सेजबहार थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पति पत्नी का शव फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

फिलहाल, दोनों ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। कमरे से सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस इस मामले में पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button