छत्तीसगढ़

6. Holi 2023: होली पर स्किन केयर को लेकर हैं परेशान, 3 नेचुरल ऑयल्स का करें इस्तेमाल, फीका नहीं पड़ेगा त्वचा का निखार

होली के दिन त्वचा का खास ख्याल रखना कई लोगों के लिए चैलेंजिंग टास्क साबित होता है. ऐसे में होली खेलते समय ज्यादातर लोगों के लिए स्किन का ग्लो मेंटेन रखना भी मुश्किल हो जाता है. हालांकि, अगर आप चाहें तो होली के मौके पर स्किन केयर (Skin care) में कुछ नेचुरल ऑयल्स की मदद ले सकते हैं. वहीं खास तरीकों से इन तेल का इस्तेमाल करके आप त्वचा के निखार को कम होने से बचा सकते हैं.

होली के रंगों में मौजूद केमिकल्स त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे आपकी स्किन डल और ड्राई दिखने लगती है. वहीं, धूप में होली खेलने से त्वचा पर टैनिंग और सनबर्न होने का भी डर रहता है. इसलिए हम आपसे शेयर करने जा रहे हैं होली के बेस्ट स्किन केयर टिप्स, जिसे फॉलो करके आप त्वचा का निखार बरकरार रख सकते हैं.

नारियल का तेल लगाएं
डेली स्किन और हेयर केयर में कई लोग कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल करते हैं. वहीं होली से पहले भी त्वचा और बालों पर नारियल का तेल लगाना बेहद फायदेमंद होता है. नारियल का तेल स्किन और बालों पर लेयर्स का काम करता है, जिससे रंगों में मौजूद कैमिकल्स त्वचा या बालों को नुकसान नहीं पहुंचाता है. ऐसे में होली खेलने से पहले थोड़ा सा नारियल का तेल लेकर हाथ, पैर और फेस जैसे स्किन के ओपन एरियाज पर अप्लाई कर लें. साथ ही होली की एक रात पहले बालों में भी नारियल का तेल लगा लें.

जैतून का तेल यूज करें
जैतून का तेल भी त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है. वहीं अगर आप होली पर ऑयल फ्री फील करना चाहते हैं. तो ऑलिव ऑयल लगाना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. दरअसल जैतून का तेल काफी हल्का होता है. ऐसे में ऑलिव ऑयल लगाने के बाद त्वचा और बालों में चिपचिपापन नहीं होता है. साथ ही आपकी स्किन और हेयर्स रंगों के साइड इफेक्ट से भी सुरक्षित रहते हैं.

बादाम का तेल अप्लाई करें
होली के कैमिकल युक्त कलर्स को त्वचा और बालों से दूर रखने के लिए आप आमंड ऑयल की भी मदद ले सकते हैं. बता दें कि बालों और त्वचा पर बादाम का तेल लगाने से रंग और गुलाल बॉडी पर नहीं चिपकते हैं.

इससे आपके बाल और त्वचा पूरी तरह सेफ रहते हैं. वहीं अगर आपको बादाम की खुशबू से उलझन हो रही है. तो आमंड ऑयल को लगाने से पहले आप इसमें लैवेंडर या सैंडलवुड ऑयल भी मिक्स कर सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button