छत्तीसगढ़

1. आजादी के बाद पहली बार रायपुर की धरा पर महाधिवेशन, PCC चीफ मरकाम बोले- 2023 में प्रदेश 2024 में देश में बनेगी कांग्रेस सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज संपन्न हुए तीन दिवसीय कांग्रेस महाधिवेशन को लेकर आभार जाहिर करते हुए PCC चीफ मोहन मरकाम ने अपने बयान में कहा कि आजादी के बाद पहली बार रायपुर की धरा पर महाधिवेशन हुआ है। इसके लिए वे केंद्रीय नेतृत्व का बहुत आभार जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अधिवेशन से बड़ा बदलाव आएगा और 2023 में राज्य में कांग्रेस की फिर सरकार बनेगी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि ​2024 में केंद्र में राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। इसी के साथ ही जोरा में आयोजित कांग्रेस की जनसभा खत्म हो गई है।

बता दें कि इसके पहले कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन आज राहुल गांधी ने कहा भारत जोड़ो यात्रा में देश के लाखों लोग चले यात्रा के दौरान लोगों की समस्या जानी उन्होंने कहा कि मैं 52 साल का हो गया हूं। मेरे पास घर नहीं है उन्होंने कहा हजारों कश्मीरियों ने तिरंगा उठाया था, आतंकी प्रभावित जिलों में भी तिरंगा उठा था।

pm मोदी ने BJP के कुछ लोगों के साथ झंडा फहराया हमने कश्मीर के लाखों लोगों के साथ झंडा फहराया। PM मोदी को यह बात समझ नहीं आयेगी, उन्होंने कहा कि केंद्र कहती है चीन की इकोनामी हमसे ज्यादा कैसे लड़ेंगे? मतलब ये लोग शक्तिमान से नहीं लड़ेंगे ये कौन सी देशभक्ति जहां कमजोर को मारो। सावरकर की विचारधार पर BJP चलती है हम सत्यग्राही है, BJP सत्ताग्रही है।

अधिवेशन में राहुल गांधी ने कहा BJP बताए मोदी-अडानी का रिश्ता क्या है? RSS, BJP अडानी का बचाव क्यों कर रही है? अधिवेशन में राहुल गांधी ने कहा अडानी-मोदी का रिश्ता है, दोनों एक हैं। राहुल गांधी ने कहा कि आजादी की लड़ाई एक कंपनी के खिलाफ हुई थी। आज एक बार फिर इतिहास रिपीट हो रहा है कांग्रेस तपस्वियों की पार्टी है, पुजारियों की नहीं यह तपस्या नहीं रुकेगी, हम सब काम करेंगे। पूरा देश हम तपस्वियों के साथ खड़ी होगी खड़गे जी कार्यक्रम बनाएं, हम मेहनत करेंगे अधिवेशन खत्म होने के बाद CM भूपेश बघेल, मोहन मरकाम ने मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

वहीं कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा राहुल की यात्रा ने लोगों को हिम्मत दी है। PM ने देश की संपत्ति अपने दोस्तों को दी है। उद्योगपतियों के हजारों करोड़ों रुपए कर्ज माफ हुई, उन्होंने कहा चुनाव नजदीक हैं, विपक्षी दल एकजुट हों। देश को कांग्रेस से काफी उम्मीद है, चुनाव के समय BJP बेमुद्दों को सामने लाती है। देश को नकारत्मक राजनीति से बाहर आना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button