6. हर ब्लड ग्रुप किसी खास तरह के बीमारी से घिरे रहते है, तो आइए जाने किन बीमारियों का रहता है खतरा

हर ब्लड ग्रुप का सेहत पर असर पड़ता है। लेकिन ये सच है कि भले ही आपको अपने ब्लड ग्रुप का पता ना हो लेकिन हर ब्लड ग्रुप किसी खास तरह की बीमारी के खतरे से घिरे होते हैं। रेड ब्लड सेल्स में खास तरह का प्रोटीन एंटीजन होता है। जो कि आपके ब्लड टाइप को बताता है। ब्लड ग्रुप ए, बी. ओ, एबी। जब एंटीजन किसी ऐसी चीजों के संपर्क में आते हैं जो बॉडी के लिए सही नहीं है।
जैसे कि बैक्टीरिया तो वो इम्यून सिस्टम को ट्रिगर करते हैं। ये रिस्पांस उसी तरह का है जैसे गलत ब्लड ग्रुप को शरीर में चढ़ा दिया जाए। जिसकी वजह से खून में थक्के बनना शुरू हो जाते हैं। हर ब्लड ग्रुप के लोगों पर अलग-अलग बीमारियों का खतरा रहता है। आइए जानें कौन से ब्लड ग्रुप को किन बीमारियों का सबसे ज्यादा खतरा होता है।
हार्ट अटैक और दिल से जुड़ी बीमारियां-
ब्लड ग्रुप का हार्ट अटैक और हार्ट से जुड़ी बीमारी पर गहरा असर होता है। एबीओ जीन की वजह से जो कि ए, बी और एबी ब्लड ग्रुप वालों में पाया जाता है। इस ब्लड ग्रुप के लोग अगर हाई पॉल्युशन लेवल वाली जगह पर रहते हैं तो उनमे हार्ट अटैक का खतरा बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा होता है। यहीं नहीं इस ब्लड ग्रुप के लोगों में कोरोनरी ऑर्टरी डिसीज का भी खतरा रहता है जो कि हार्ट को सख्त और धमनियों को पतला बना देती है। जिसकी वजह से हार्ट अटैक आ जाता है।
ब्रेन फंक्शन और मेमोरी लॉस-
ओ ब्लड ग्रुप की तुलना में ए, बी और एबी ब्लड ग्रुप वालों में याददाश्त खोने और ब्रेन फंक्शन से जुड़ी परेशानियां ज्यादा रहती हैं। साथ ही इस ब्लड ग्रुप में स्ट्रोक का भी खतरा रहता है।
कैंसर-
कैंसर होने के कई सारे कारण होते हैं। लेकिन दूसरे ब्लड ग्रुप वालों की तुलना में ब्लड ग्रुप ए वालों को स्टमक कैंसर होने का सबसे ज्यादा खतरा होता है।
स्ट्रेस-
तनाव का कारण कार्टिसोल है जो स्ट्रेस हार्मोंस को बढ़ाता है। टाइप ए ब्लड ग्रुप वाले लोगों में कार्टिसोल की मात्रा ज्यादा होती है। जिसकी वजह से उन्हें तनाव ज्यादा होता है और इससे निपटने में मुश्किल होती है।



