छत्तीसगढ़

7. औषधीय गुणों का धनी है टमाटर, मजबूत होती है इम्यूनिटी

कहा जाता है कि प्राकृतिक भोज्य पदार्थ शरीर को निरोगी बनाते हैं। इन्हीं औषधीय गुणों से युक्त फलों और सब्जियों की श्रेणी में टमाटर शामिल है। टमाटर के सेवन के कई फायदे हैं, लेकिन किसी भी चीज का सेवन अगर सही तरीके और मात्रा में न किया जाए तो वह नुकसानदायक भी हो सकता है। टमाटर के पोषक तत्व की बात की जाए तो टमाटर में काफी मात्रा में विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-के पाया जाता है। इसके अलावा पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, तांबा और नियासिन जैसे पोषक तत्व भी टमाटर में होते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि टमाटर में सोडियम, कोलेस्ट्रॉल और कैलोरी की मात्रा बेहद ही कम होती है।

टमाटर के सेवन के फायदे

वजन कम करता है

टमाटर में फाइबर के गुण होते हैं, जो आंतों को स्वस्थ रखता है। साथ ही सलाद में टमाटर खाने व सूप व जूस पीने से वजन कम किया जा सकता है।

इम्यूनिटी मजबूत होती है

कोविड काल से लोग अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए आहार में पौष्टिक चीजों का सेवन कर रहे हैं। ऐसे में टमाटर को अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, लाइकोपीन और बीटा-कैरोटीन के तत्व टमाटर में होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद हैं।

टमाटर के सेवन से नुकसान –

किडनी स्टोन की समस्या

अगर आपको किडनी से जुड़ी बीमारी हैं तो खानपान का विशेष ध्यान रखें। शोध के मुताबिक, टमाटर का अधिक सेवन किडनी स्टोन का खतरा बढ़ा सकता है। टमाटर में पाया जाने वाला कैल्शियम ऑक्सालेट किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे पथरी की शिकायत होने की संभावना है। ऐसे में अगर किडनी स्टोन के लक्षण दिखें तो टमाटर का सेवन न करें।

डायरिया की शिकायत

जो लोग डायरिया की समस्या से ग्रसित हैं, उन्हें टमाटर का सेवन नहीं करना चाहिए। दस्त या डायरिया होने पर ज्यादा टमाटर खाने से तकलीफ अधिक बढ़ सकती है। टमाटर में साल्मोनेला नाम का बैक्टीरिया पाया जाता है, जो डायरिया बढ़ाने का काम करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button