छत्तीसगढ़

6. रोजाना त्रिफला चूर्ण का सेवन करना होता है फायदेमंद, इन बीमारियों से मिलता है छुटकारा

स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए जहां पर खानपान पर ध्यान देना जरूरी होता है वहीं पर आयुर्वेद में जड़ी-बूटियों का अपना ही महत्व है। आयुर्वेद की रामबाण औषधि त्रिफला चूर्ण सेवन रोजाना करने से आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से तुरंत छुटकारा मिलता है।

इसका सेवन करने से पेट के कब्ज से लेकर शऱीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने जैसे कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

आइए जानते है इन सभी फायदों के बारे में –

1- शरीर की इम्युनिटी बनाता है मजबूत

आयुर्वेद में जहां पर त्रिफला चूर्ण को हर्बल दवा के तौर पर जाना जाता है। वहीं पर कई तरह के संक्रमण से लड़ने और शरीर से बचाने के लिए आपको त्रिफला चूर्ण का सेवन नियमित करना चाहिए। यहां पर त्रिफला शरीर को पोषक तत्वों से पोषण देता है, यह इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है।

इतना ही नहीं शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में त्रिफला रामबाण औषधि में से एक होता है।

2- चेहरे को बनाता है दागरहित

यहां पर त्रिफला चूर्ण आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है तो वहीं पर त्वचा संबंधी सभी समस्याओं में कारगर माना जाता है। यहां पर त्वचा के लिए त्रिफला पाउडर काफी हद तक फायदेमंद होता है। यह मुंहासे से बचाने में मदद करता है। इससे हमारी त्वचा स्वस्थ भी रहती है।

3- वजन करता है कंट्रोल

स्वास्थ्य के नजरिए से जब आप त्रिफला चूर्ण का सेवन नियमित करते है तो इससे आपका  पेट साफ करने और पाचन तंत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह आपके वजनको कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

4-पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत

आपको बताते चलें, अगर आप नियमित त्रिफलाचूर्ण का सेवन करते है तो आपके पेट को यह सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाएगा। यहां पर चूर्ण पेट में लुब्रीकेंट के तौर पर काम करता है। जो मल को ढीला करने में मदद करता है, जिससे पेट संबंधित परेशानियों की संभावना कम हो जाती है।

चूर्ण का काम एक तरीके से पेट की अंदरूनी परत को ठंडा रखने में मदद करता है, साथ ही सूजन को कम करने में मददगार होता है। यह पेट में होने वाली जलन से राहत दिलाता है। एक तरीके से त्रिफला में पाचन एजेंट होते हैं और कब्ज से लड़ने में मददगार होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button