छत्तीसगढ़

4. आज है बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले, बस कुछ ही देर में मिलेगा नया विनर, जानें रेस में कौन सबसे आगे

मुंबई। Bigg Boss 16 Grand Finale : टीवी का फेमस कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का आज ग्रैंड फिनाले हैं। शो के फिनाले एपिसोड को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट है। ग्रैंड फिनाले में 5 कंटेस्टेंट पहुचें हैं। ऐसे में बिग बॉस की ट्रॉफी पर ये सभी पांचों कंटेस्टेंट्स अपना दावा ठोक रहे हैं। हर कोई यह जानने के लिए बेताब है कि आखिर इस बार सलमान खान का यह शो कौन-सा कंटेस्टेंट जीतेगा।

बिग बॉस को आज अपना विनर मिल जाएगा। शो के फिनाले को धमाकेदार बनाने के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हर किसी को यह इंतेजार है कि आखिर इस बार शो के विनर का ताज किसके सिर सजेगा। अगर दर्शको के बीच लोकप्रियता को ध्यान में रखा जाएगा तो शो को प्रियंका चाहर चौधरी जीत सकती हैं इसके बाद चर्चित कंटेस्टेंट शिव ठाकरे का नाम शामिल हैं।

 

 

बिग बॉस के फिनाले में पहुंचने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स ने कड़ी मेहनत की थी। लेकिन टॉप में शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट, एमसी स्टैन और अर्चना गौतम ही अपनी जगह बना पाए हैं। इन पांच में से किसी एक के सिर विनर का ताज सजेगा। अब कौन विनर होगा यह जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

Related Articles

Back to top button