छत्तीसगढ़

1. नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सर्चिंग में मिला तीन किलो का IED, डिफ्यूज किया गया

बीजापुर जिले के अति नक्सल ग्रस्त इलाके आवापल्ली–उसूर मार्ग पर सुरक्षा बलों ने रविवार को नक्सलियों द्वारा लगाए IED को नष्ट कर दिया। सुरक्षा बलों की मुस्तैदी से बड़ी दुर्घटना टल गई।

जानकारी के मुताबिक आवापल्ली–उसूर मार्ग पर माओवादियों द्वारा लगाया गया तीन किलो का आईईडी रोड ओपनिंग के दौरान बरामद किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 12 फरवरी रविवार को दोपहर लगभग 01:30 बजे थाना आवापल्ली और सीआरपीएफ 196 बटालियन सीतापुर कैम्प द्वारा रोड ओपनिंग के दौरान आवापल्ली –उसूर मार्ग पर स्थित शिव मंदिर के समीप मुख्य मार्ग से 50 मीटर की दूरी पर 3 किलो का आईईडी पगडण्डी से किया बरामद किया गया।

नक्सलियों के द्वारा रोड ओपनिंग के लिये निकले सुरक्षा बलों को क्षति पहुंचाने के लिये लगाया गया था। सुरक्षा बलो द्वारा बरामदगी की सूचना पर बीजापुर बीडीएस की टीम द्वारा मौके पर ही निष्क्रिय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button