छत्तीसगढ़

5. आज जगदलपुर पहुंचेंगे डांसर धर्मेश येलांडे, डांस कॉम्पिटिशन के ग्रैंड फिनाले में होंगे जज, अपने डांस मूव्स से जीतेंगे फैंस का दिल

रायपुर।  फेमस डांसर और कोरियोग्राफर जगदलपुर धर्मेश येलांडे आज छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। यहाँ वे जगदलपुर में बी डांस वार की तरफ से आयोजित डांस कॉम्पिटिशन के ग्रैंड फिनाले में शामिल होंगे। तीन कैटेगरी में हो रहे इस आयोजन में इंडिया के मशहूर डांसर कोरियोग्राफर धर्मेश येलांडे जज रहेंगे। धर्मेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो डालकर फैंस को जानकारी दी है।

धर्मेश येलांडे को देखने के लिए उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। सोलो जूनियर, सोलो सीनियर और ग्रुप इन तीन कैटेगरी में डांस कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया है। ग्रुप डांस के विजेता को 50 हजार तो वहीं सोलो डांस जूनियर और सीनियर के विजेता को 25-25 हजार फर्स्ट प्राइस दिया जाएगा। हर कैटेगरी में करीब 10-10 लोग फाइनल में पहुंचे हैं।

 

Related Articles

Back to top button