छत्तीसगढ़

3. दो बाइक के बीच में हुई जोरदार टक्कर, 3 की मौके पर ही मौत, एक की हालत गंभीर

बलरामपुर।  जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें दो बाइक चालकों व महिला की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं। 2 बाइक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लेदो नदी के पास हुआ।

मिली जानकारी अनुसार गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महिला का इलाज जारी है. सडक़ हादसे में 2 युवकों व महिला की मौत से बसंतपुर गांव में मातम पसरा हुआ है.

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला व मृतकों को अस्पताल पहुंचाया. सूचना पर दोनों बाइक सवारों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे. पीएम पश्चात तीनों मृतकों का शव उनके परिजनों को सौंपा गया. ग्राम बसंतपुर निवासी अजय पोया पिता राजेंद्र 23 वर्ष अपनी अपाचे पर सवार होकर वाड्रफनगर जा रहा था. वह बनारस-अंबिकापुर स्टेट हाइवे पर बसंतपुर व वाड्रफनगर के बीच स्थित लेदो नदी के पास पहुंचा था. इसी दौरान वाड्रफनगर की ओर से आ रहे बाइक से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button