छत्तीसगढ़

1. प्रिंसिपल ने बेरहमी से की बच्चे की पिटाई, जान बचाने अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

शिक्षक ने कक्षा 11वीं के स्टूडेंट को इतनी बेरहमी से पीटा की उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पूरा मामला छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर की है। सरकंडा क्षेत्र में संचालक प्रयास एकेडमी की है। घटना एकेडमी के हॉस्टल की है। रात में किसी ने प्रिंसिपल के दरवाजे को खटखटा दिया था, इस पर वह आग बबूला हो गए और एक छात्र को बैट से तब तक पीटा, जब तक वह गंभीर रूप से घायल नहीं हो गया। पुलिस मामले में आरोपी प्राचार्य पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सरकंडा टीआई उत्तम साहू ने बताया कि, राजकिशोर नगर में प्रयास एकेडमी है। जहां स्कूल के साथ ही हॉस्टल भी संचालतित होता है। यहां पंडरिया का रहने वाला भोयांस जायसवाल 11वीं कक्षा में पढ़ता है और हॉस्टल में रहता है। शुक्रवार की रात हॉस्टल में रहने वाले किसी छात्र का जन्मदिन था। छात्र जन्मदिन मना रहे थे, जबकि भोयांश अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था। रात करीब 12 बजे किसी स्टूडेंट ने प्रिंसिपल राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय के कमरे का दरवाजा खटखटाया, जिससे नाराज प्रिंसिपल बाहर निकले। तब वहां कोई नहीं दिखा। इसके बाद वे भोयांश के कमरे में पहुंचे, जहां वह पढ़ाई कर रहा था।

दरवाजा खटखटाने के नाम पर प्रिंसिपल ने उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी, जिससे उसके हाथ और पैर में चोट लगी है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्र के बड़े भाई डॉ. नीतेश जायसवाल ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने प्राचार्य पर धारा 294, 323, 506 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

सात दिन पूर्व ही लिया था एडमिशन…
छात्र ने 7 दिन पहले ही वहां एडमिशन लिया हुआ था। वह चुपचाप अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि, कुछ छात्र जन्मदिन मना रहे थे और इसी बीच किसी ने प्रिंसिपल का दरवाजा खटखटाया। इस पर वह आगबबूला हो गया। लेकिन, उसके हाथ कोई छात्र नहीं लगा। तब उसने छात्र भोयांस पर अपना गुस्सा उतार दिया।

Related Articles

Back to top button