छत्तीसगढ़

8. लोरमी को बनाया जाएगा नगर पालिका, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की कई बड़ी घोषणाएं

मुंगेली।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज लोरमी विधानसभा में बड़ी घोषणाएं की है। सीएम को मोतीदत्त कश्यप ने बताया कि गोधन न्याय योजना से उन्हें बहुत लाभ हुआ है। इससे उन्हें हर महीने 10 से 12 हजार रुपए की आय हो रही है। अभी वे पढ़ाई भी कर रहे हैं। गोधन न्याय योजना से डेढ़ लाख की आमदनी उनके परिवार को हुई है। उनके परिवार में छह सदस्य हैं। मोतीदत्त ने बताया कि वे सीजीपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते हैं।

वहीं शंकर पटेल ने बताया कि वो 6 साल से कैंसर से पीड़ित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके इलाज का पूरा खर्च उठाएंगे। आदिवासी महिला ने मुख्यमंत्री को न्योता दिया, आप सपरिवार आइये, हम आपको तेंदू, चार आदि खिलाएंगे।

सीएम भूपेश बघेल ने दी ये सौगातें-
नगर पंचायत लोरमी को नगर पालिका बनाया जाएगा।
ग्राम गोडखाम्ही को नगर पंचायत बनाया जाएगा।
खुड़िया को राजस्व ग्राम बनाया जाएगा।
खुड़िया को पर्यटन स्थल में विकसित किया जाएगा एवं रिसॉर्ट बनवाया जाएगा।
डिंडोरी को उप तहसील बनाया जाएगा।
डिंडोरी से नवागांव दयाली मार्ग का निर्माण किया जाएगा।

लोरमी नगर पंचायत में इंडोर स्टेडियम बनाने 01 करोड रूपए दिए जाएंगे।
नौरंगपुर व नवरंगपुर में 33/11 के.वी. विद्युत सब-स्टेशन की स्थापनी की जाएगी।
लोरमी के 05 विस्थापित वन ग्रामों बांकल, बोरकछार, सामरथसान, न्यू बहाउड़ व न्यू जल्दा के विकास हेतु 20-20 लाख प्रदाय किये जाएंगे।
लोरमी नगर उद्यान विकसित करने हेतु 01 करोड़ रूपए प्रदाय किए जाएंगे।
दस देवगुडियों के उन्नयन के लिए 50 लाख रूपये स्वीकृत किए जाएंगे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोरमी में ब्लड बैंक की स्थापना की जाएगी।
एटीआर क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने की मुहिम प्रारंभ की जाएगी।
ग्राम पंचायत रखेली में गनियारी नदी पर पुल निर्माण करवाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button