छत्तीसगढ़

2. Hockey World Cup 2023 : 24 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ पहुंचेगी हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, CM भूपेश बघेल करेंगे अनावरण, जानें कब से शुरू होगा टूर्नामेंट

रायपुर। Hockey World Cup 2023 की ट्रॉफी 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेगी। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ट्रॉफी का अनावरण करेंगे। हॉकी इंडिया नई दिल्ली द्वारा देश के 16 राज्यों में हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को भ्रमण कराया जा रहा हैं। जिसके अंतिम पड़ाव में ट्रॉफी छत्तीसगढ़ पहुंच रही है।

बता दें कि ओडिशा में 13 से 29 जनवरी 2023 तक एफआईएच ओडिशा मेन्स वर्ल्ड कप आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता भुवनेश्वर और राउरकेला में संपन्न होगी। हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इस ट्रॉफी के स्वागत के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री निवास में सुबह 10.30 बजे आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी का अनवारण भी करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button