छत्तीसगढ़

2. IAS रानू साहू ने ED को पत्र भेजकर बताया, छापे के दौरान मैं हैदराबाद में इलाज करा रही थी, जांच में पूरा सहयोग करूँगी

रायपुर  :  ED के छापे को लेकर चल रही तरह-तरह की अटकलों के बीच रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू रायगढ़ पहुंच गयी है. पिछले कई घंटों से कलेक्टर रानू साहू को लेकर तरह-तरह के कयास और खबरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी. जानकारी के मुताबिक रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू रायगढ़ में ही मौजूद और दो दिनों की छुट्टी के बाद उन्होंने बकायदा ज्वाइन भी कर लिया है.

विशवस्त सूत्रों के हवाले से हमें रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू का ED को लिखा वो पत्र भी मिला है, जिसमें उन्होंने अपनी रायगढ़ में मौजूदगी की बात कही है. साथ ही ये भी भरोसा दिलाया है कि वो प्रर्वतन निदेशालय को पूछताछ और जांच में अपना हरसंभव सहयोग देने को तैयार हैं.

पत्र में इस बात का उल्लेख है कि उन्होंने 10 और 11 अक्टूबर को अपना अवकाश पहले ही ले रखा था. उन्हें स्वास्थ्यगत कारणों से हैदराबाद के यशोदा अस्पताल जाना था. यशोदा अस्पताल में IAS रानू साहू की एक सर्जरी हुई थी. उन्होंने अस्पताल में इलाज से संबंधित दस्तावेज भी ईडी को उपलब्ध कराये हैं.इलाज के बाद 12 अक्टूबर को वापस रायगढ़ लौट आयी है और ज्वाइन भी कर लिया है. कलेक्टर रानू साहू ने कहा है कि जिला प्रशासन पूरी पारदर्शिता के साथ काम करता है और लिहाजा ईडी को जांच में पूर्ण रूप से सहयोग दिया जायेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button