छत्तीसगढ़

1. बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान, जताई बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

रायपुर।  बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान उठ रहा है, जिसका असर छत्तीसगढ़ को भी पड़ने वाला है। इसके प्रभाव से 8 दिसम्बर से प्रदेश के बस्तर और दुर्ग संभाग में बादल छाया रहेगा। वहीं संभावना जताई जा रही है कि 10 दिसम्बर को हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान मंडौस 8 दिसम्बर को तमिलनाडू के पास पहुंचने वाला है। यह पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटों को प्रभावित करेगा। इसकी वजह से तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बरसात का अलर्ट जारी हुआ है। इसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ेगा।

 

 

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया, इस तूफान के असर से छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से में 8 दिसंबर को बादलों का आना शुरू हो जाएगा। यह मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के इलाकों तक भी पहुंचेगा। 10 दिसम्बर को प्रदेश में बरसात की संभावना बन रही है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अच्छी बरसात हो सकती है।

 

Related Articles

Back to top button