छत्तीसगढ़

8. वजन कम करने से लेकर इन बीमारियों को दूर करता है ‘इलायची का पानी’, रोज करें सेवन मिलेंगे जबरदस्त फायदे

बढ़ते वजन से बहुत से लोग परेशान हैं और तमाम तरीके अपनाने के बाद भी जिद्दी मोटाप कम होने का नाम नहीं लेता है।

इसलिए आज हम आपको इलायची के पानी के फायदे बताने जा रहे हैं, जो वजन को तो कंट्रोल करता है ही, साथ ही इससे कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है। इलायची का पानी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, तो चलिए जान लेते हैं कि इलायची के पानी का सेवन करने से क्या फायदे मिल सकते हैं।

इलायची का पानी पीने से मिलेंगे ये फायदे

1. अगर आप नियमित रूप से इलायची का पानी पीते हैं, तो इससे आपका हाई ब्लड शुगर लेवल कम होता है।
2. इलायची के पानी के सेवन से सांसों की दुर्गंध को खत्म किया जा सकता है और मुंह में बैक्टीरिया को भी खत्म करने में ये मददगार होता है। साथ ही इलायची का पानी कैविटी को रोकने में भी मदद करता है।
3. इलायची का पानी पीने से पेट की परेशानियों से भी निजात मिलती है। साथ ही ये पाचन संबंधी समस्याओं को भी दूर रखने में मदद करता है।
4. अगर आप हर रोज इलायची का पानी पी रहें हैं, तो ये आपको कैंसर से लड़ने में भी मदद करता है।
5. इलाइची में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट रक्तचाप तो नियंत्रित करते हैं और ये शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

इलायची का पानी ही क्यों होता है जरूरी?

अक्सर सलाह दी जाती है कि ज्यादा पानी का सेवन करना चाहिए, लेकिन आगर आपको पानी पीने की बहुत क्रेविंग होती है और इसको कम करना है तो इसके लिए आप इलायची का पानी पी सकते हैं। इससे आपको कई फायदे मिलेंगे और से आपको कई बीमारियों से दूर रखेगा।

कैसे तैयार करें इलायची का पानी?

इलायची का पानी बनाने के लिए सबसे पहले आपको 5-6 इलायची को रात में भिगोकर रखना होगा। इसके बाद आप सुबह इस पानी को गर्म कर लें और ठंडा या फिर गुनगुना होने पर पी लें। इलाइची में मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम पाया जाता है, जो सेहत के लिए अच्छा होता है। इसके नियमित सेवन से आपका वजन भी कम होगा, आपका पाचन भी सही रहेगा और आपको कई स्वास्थय लाभ मिलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button