छत्तीसगढ़

4. थाने के अंदर ही कांग्रेस नेता पर चाकू से हमला, आरोपी को पकड़ नहीं पाई पुलिस, जानें पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में थाना परिसर के अंदर ही अज्ञात हमलावर ने कांग्रेस नेता व जनपद सदस्ययोगेश बंजारे पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे वह घायल हो गया. जिसके बाद कांग्रेस नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस हमलावर की तलाश में जुट गई है. पूरी घटना कसडोल थाना क्षेत्र की है. वहीं थाने के अंदर ही हुए हमले को लेकर अब लोग पुलिस पर ही सवाल उठा रहे है.

जानकारी के मुताबिक, कसडोल जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद चुनाव के बाद बीजेपी व कांग्रेस पार्टी के समर्थको के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. दोनों पक्षों बीच जमकर गाली गलौज व धक्कामुक्की हुई. विवाद बढ़ा और दोनों पक्ष कसडोल थाना पहुंचे. इसी बीच भीड़ में ही अज्ञात व्यक्ति ने जनपद सदस्य व कांग्रेस नेता योगेश बंजारे पर चाकू से हमला कर दिया.

चाकूबाजी की घटना के बाद थाने परिसर से आरोपी फरार भी हो गए. जिसके बाद दोनों पार्टियों के बीच जमकर गाली गलौज व धक्कामुक्की हुई. वहीं घायल योगेश बंजारे को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. पुलिस अज्ञात हमलावर को अब तक नहीं पकड़ पाई है.

 

 

Related Articles

Back to top button