2. सरकारी शराब दुकान के सुरक्षाकर्मियों को बनाया बंधक, नहीं टूटा लॉकर तो ले गए शराब

साल्हेओना. मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की बीती रात एक बजे के आसपास देशी मदिरा दुकान बरमकेला के मेन गेट के पास बिना चेहरा ढका हुआ एक व्यक्ति आया और सुरक्षा गार्ड के कर्मचारी परमेश्वर राणा व देवेन्द्र बैरागी से पेट्रोल के बारे में पूछने लगा। बातचीत के दौरान उक्त व्यक्ति चाकु दिखाकर सुरक्षा गार्ड के कमरे की ओर ले गया इतने में पीछे से तीन नकाबपोश भी आ धमके और सभी शराब दुकान की चाबी मांगी।

डीवीआर भी ले उड़े
शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की सिस्टम की डीवीआर व मानिटर को भी आरोपियों ने ले भागे है। ताकि पुलिस को कोई सबूत न मिले। वही सिस्टम के न होने से चोरी गई शराब की बोतलों की संख्या पता लगाने में पेंचीदा हो रही है और आबकारी विभाग के उप निरीक्षक विकास पाल सांडे तड़के तीन बजे से शराब दुकान पर डटे रहे तथा भौतिक सत्यापन करने में पसीना छूट रहा था। कुछ भी बता पाने में परहेज़ करते रहे।
इतनी बड़ी घटना से पुलिस भी रही परेशान
सरकारी शराब दुकानों पर इतनी बड़ी वारदात से पुलिस की पूरी अमला दिनभर परेशान रहा। एसपी राजेश कुकरेजा सुबह होते ही घटनास्थल पहुंचे थे और डाग स्क्वायड टीम के साथ आसपास की छानबीन की। इसके बाद एएसपी महेश्वर नायर भी आए। अपने स्तर से एक एक पहलुओं की जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
बीती रात को देशी व विदेशी मदिरा दुकान बरमकेला पर चार लोगों ने लूटपाट के नियत से आए थे। सुरक्षा कर्मियों को डरा धमकाकर कुछ शराब की बोतले व सीसीटीवी के डीवीआर ले गए। आरोपियों की पहचान नहीं हो सका है। उनके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।
रुपेंद्र नारायण साय, थाना प्रभारी, बरमकेला