छत्तीसगढ़

साय सरकार के 100 दिन हुए पूरे… भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता में बताई उपलब्धियां…

 

विकास नंद….

प्रदेश में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर भाजपा द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन कर साय सरकार की उपलब्धियां बताई गई इसी क्रम में सरायपाली के गीताभवन में महासमुन्द भाजपा जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने प्रेसवार्ता आयोजित कर सरकार द्वारा घोषणा पत्र में किए गए वादों और प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में गरीब, मजदूर, किसान, युवा, महिलाओं, तथा सभी वर्गों के हितों के लिए मोदी की गारंटी के साथ काम कर रही है

आगे जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमने किसानों से, महिलाओं से किया हुआ वादा निभाया है हमारी सरकार प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन स्तर को आगे बढ़ाने की मंशा से काम कर रही है पत्रकारों द्वारा भाजपा के अंदरूनी गुटबाजी पर प्रश्न पूछे जाने पर संजय शर्मा ने कहा कि कुछ गलतियां विधानसभा चुनाव में हुई थी जिनको समय रहते सुधार लिया गया है यह लोकसभा चुनाव हमारे और जन जन के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनाव है

जिसमें हम सब एक एकजुटता का परिचय देते हुए प्रदेश में 11 सीटें जीतने में कामयाब होंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक रामलाल चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्तर सिंह नायक, न पा अध्यक्ष चंद्रकुमार पटेल, धनेश नायक, विपिन उबोवेजा, पार्षद गुंजन अग्रवाल, पाषर्द स्वर्ण सिंह सलूजा,कामता पटेल व अन्य कार्यकर्ता व पत्रकार साथी उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button