छत्तीसगढ़

6. सेहत की बात: एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतर स्रोत हैं करी पत्ते, इसका पानी पीना कई गंभीर बीमारियों में फायदेमंद

भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए तो हर घर में करी पत्ते का प्रयोग किया जाता रहा है, पर क्या आप इसके स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानते हैं? अत्यधिक सुगंधित ये पत्तियां व्यंजनों के स्वाद को बढ़ाने के साथ कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने में भी आपके लिए लाभकारी हो सकती हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि करी पत्ते में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स और प्लांट बेस्ड कंपाउंड होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने में आपके लिए सहायक हो सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, करी पत्ते का पानी पीना आपको कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है।

अध्ययनों से पता चलता है कि करी पत्ते में कई कंपाउंड्स जैसे कि एल्कलॉइड, ग्लाइकोसाइड और फेनोलिक मौजूद होते हैं, जो इसे बेहद स्वाथ्यवर्धक बनाते हैं। इनमें से कई यौगिक आपके शरीर में एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करते हैं। एंटीऑक्सिडेंट युक्त चीजों का सेवन शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने और कैंसर जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने में आपके लिए सहायक हो सकती है।

करी पत्ते का पानी पीने की आदत हृदय-डायबिटीज जैसी स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने वाला भी माना जाता है। आइए इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड रहता है कंट्रोल

अध्ययनों में पाया गया है कि करी पत्ते का पानी पीने की आदत हृदय रोग के दो प्रमुख जोखिम कारकों- कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड को कंट्रोल करने में आपके लिए विशेष मददगार हो सकता है। शोध से पता चलता है कि करी पत्ते का सेवन करने से दिल की सेहत को ठीक रखा जा सकता है। जानवरों पर किए गए अध्ययन में पाया गया है कि करी पत्ते का अर्क हाई कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करके हृदय रोगों के खतरे से बचाने में लाभकारी है।

न्यूरोलॉजिकल समस्याओं में भी लाभकारी

शोध में पाया गया है कि करी पत्ते में पाए जाने वाले यौगिक कई प्रकार की न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से बचाने में भी आपकी मदद कर सकते हैं। करी पत्ता आपके मस्तिष्क सहित तंत्रिका तंत्र के स्वास्थ्य को बेहतर रखमें में सहायक है। अध्ययनों में पाया गया है कि करी पत्ते में ऐसे पदार्थ होते हैं जो अल्जाइमर रोग जैसी न्यूरोडीजेनेरेटिव स्थितियों के खतरे को कम कर सकते हैं।  अल्जाइमर रोग में न्यूरॉन्स की क्षति होने लगती है। इस खतरे से बचाव के लिए करी पत्ते का सेवन बेहतर विकल्प हो सकता है।

ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल

करी पत्ते का पानी, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में आपके लिए सहायक हो सकता है। पशुओं पर किए गए अनुसंधान से पता चलता है कि करी पत्ते का अर्क उच्च रक्त शर्करा के स्तर को कम करने और मधुमेह से संबंधित लक्षणों से बचाने में मदद कर सकता है। मधुमेह के कारण तंत्रिकाओं और किडनी की समस्याओं के जोखिम को कम करने में भी करी के पत्ते का पानी पीना लाभकारी हो सकता है।

पाचन भी रहता है ठीक

दस्त और कब्ज जैसी पेट की समस्याओं के इलाज में करी पत्ते के लाभ देखे गए हैं। करी पत्ते में कार्बाज़ोल एल्कलॉइड पाया जाता है जो दस्त को नियंत्रित करने में मदद करता है। करी पत्ते के पानी के अलावा इसका पेस्ट के रूप में भी सेवन किया जा सकता है। करी पत्ते में लैक्सेटिव गुण भी होते हैं जो कब्ज और अपच की समस्याओं को ठीक करने में मदद करते हैं। पाचन विकारों से परेशान लोगों के लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button